देहरादून : वित्त मंत्री ने मांगे “बजट” को लेकर आम जन से सुझाव…इस ईमेल पर कर सकते है आप भी मेल

[email protected] पर ईमेल कर दे सकते हैं सुझावः वित्त मंत्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : प्रदेश के बजट को सामने लेन के लिए वित्त मंत्री प्रेमचंद अगवाल ने आम जनता से ई मेल पर सुझाव मांगे हैं. जो अच्छी पहल है. आम जन की सहभागिता एक तरह से मानी जा रही है. लोगों के सुझाव आने से अधिकारियों को मंत्री को काफी मदद मिलेगी.

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से जुडे प्रतिनिधि अपने प्लान व सुझाव बनाकर [email protected] पर ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराएं। इसके अलावा अन्य नागरिक भी प्रदेश के विकास में अच्छे सुझाव ईमेल के माध्यम से दे सकता है।कहा कि बजट में सभी के विचारों को समावित किया जायेगा, ताकि प्रदेश के विकास के लिए एक अच्छा बजट मिल सके।सोमवार को अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2022-23 का बजट आम आदमी का बजट होगा। यह तभी होगा जब प्रदेश के हर वर्ग, हर क्षेत्र का व्यक्ति, लघु उद्योग से जुड़ा व्यक्ति, गृहणी आदि के सुझाव मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की बजट बनाने में एक अहम भूमिका होगी।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 21वी दशक उत्तराखण्ड का होगा इसके तहत इस वर्ष सभी क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के लिए पर्यटन, शिक्षा, रोजगार आदि के लिए अच्छा वर्ष होगा।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English