यमुनोत्री : भारी बर्फ के बीच यमुनोत्री धाम में हनुमान भक्त का ध्यान देखिये इस EXCLUSIVE वीडियो में

बर्फ में 'हनुमान भक्त' भरत महाराज की साधना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

यमुनोत्री : ऐसे ही देवभूमि नहीं कहा जाता है उत्तराखण्ड को…यमुनोत्री धाम से एक दिलचस्प बर्फ में ध्यान की तस्वीर सामने आई है. जिसमें यमुनोत्री स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी भरत महाराज बर्फ में ध्यान केन्द्रित कर स्तुति में लीन है. नजारा ऐसा है जो हरेक की बस की बात नही है, एक मिनट के वीडियो में हनुमान मंदिर के पुजारी भरत महाराज बर्फ में बैठ कर हनुमान की स्तुति में ध्यान लगाये बैठे हैं. वो भी बिना कुछ बर्फ के उपर बिछाए हुए, यमुनोत्री धाम में इस समय करीब 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है. जबकि इस समय यमुनोत्री में तापमान माईनस 5 डिग्री तक चला जाता है. शीतकाल में यमुनोत्री धाम के कपाट 6 माह तक बंद रहते हैं. इस समय यमुनोत्री के पैदल मार्ग में बर्फ जमी हुई है लिहाजा धाम तक पहुंचाना इस समय आसान नहीं है. वर्तमान समय में हमुनान मंदिर के मुख्य पुजारी समेत कुल 5 लोग यमुनोत्री धाम में मौजूद हैं जो पूरे शीतकालीन में यमुनोत्री में ही रहते है।

ALSO READ:  UK :SVMC ऋषिकेश में अग्नि सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम, आग लगने पर घबराएं नहीं, समझदारी और सावधानी से करें बचाव

वीडियो में देखिये हनुमंत भक्त भरत महाराज की साधना को–

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English