यमकेश्वर : अज्ञात जानवर घुसा गाँव में ! 6 पशुओं को मार कर खौफ में आये ग्रामीण, मचा क्षेत्र में हड़कंप, वन बिभाग गश्त पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

यमकेश्वर : यमकेश्वर क्षेत्र में अज्ञात जानवर ने 6 घयों को अपना निवाला बना दिया. ग्रामीणों की मानें तो अज्ञात जानवर सक्रिय है ग्रामीण क्षेत्र में. किसानों और पशुपालकों के मवेशियों को रात मेंं गौशाला के छत से पटाल निकालकर उनके कंधे का मांस खा जाता है, कई पशुओं को मार देता है और कईयों को घायल कर देता है। इस अज्ञात जानवर से यमकेश्वर क्षेत्र के न्याय पंचायत नीलकंठ और मागथा, नौंगाव के दर्जनों आस पास के गॉव में दहशत का माहौल व्याप्त हो हो गया है।ग्राम खरदूणी में तो दीवार तोड़ कर गाय मार गया. एक गाय को बताया जा रहा है ले गया. उसका अभी पता नहीं है.

ALSO READ:  UK :उत्तर प्रदेश निवासी यूट्यूबर का शव मिला गेस्ट हाउस में

ग्रामीणों के अनुसार यमकेश्वर क्षेत्र के न्याय पंचायत मागथा के ग्राम सभा पोखरी के राजस्व ग्राम खरदूणी में अज्ञात जानवर ने पिछले दो रातों में दो सगे भाईयों के पशुओं को निवाला बनाया है। जानकारी के अनुसार परसों रात उत्तम सिंह राणा के दो पशुओं को मारा एवं कल रात पशु पालक श्याम सिह राणा की गौशाला की छत से पटाल निकालकर गाय को घायल कर दिया और उसके कंधें पर गहरा घाव कर दिया है, इससे पूर्व भी एक बैल और एक गाय को उक्त जानवर अपना निवाला बना चुका है। पशुपालन बिभाग से भी उपचार के लिए घायल जानवर को देखने आज टीम पहुंची थी. ऐसे में ग्रामीण खौफ में है ये जानवर क्या है ऐसा, कोई कह रहा है भालू है कोई कर रहा है कोई और जानवर? वहीँ वन बिभाग की दो लोगों की टीम गाँव में है. जो गश्त के लिए वहां पर है. लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है किस जानवर ने मारी गाय ? वहीँ ग्रामीणों के पशुओं को मार कर ग्रामीणों को नुक्सान तो हुआ ही है साथ ही ग्रामीण रात में इधर-उधर जाने में डर रहे हैं.

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English