यमेकश्वर : बुकंडी-गंगा भोगपुर संपर्क मार्ग पर ऑल वेदर रोड की मांग, धारकोट-जुलेड़ी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण जुटे

जिला पंचायत सदस्य अमरोली आरती गौड़ भी बैठक में थी मौजूद ग्रामीणों के समर्थन में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

यमेकश्वर /ऋषिकेश : यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत बुकुंडी-गंगाभोगपुर संपर्क मार्ग को आलवेदर रोड़ की तर्ज पर बनाने की माँग को लेकर स्थानीय जनता की आवाज बुलंद होने लगी है। इसको लेकर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने बैठक कर गंगाभोगपुर से बुकंडी (बिंध्यवासिनी) तक आल वेदर रोड बनाए जाने और धारकोट-जुलेड़ी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की।

आरती गौड़, जिला पंचायत सदस्य, अमरौली

रविवार को विंध्यवासिनी स्थित बुकंडी के पंचायत भवन में आयोजित बैठक में क्षेत्र की अमरौली जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने कहा कि गंगा भोगपुर बुकंडी मार्ग के बनने से क्षेत्र के 50 अधिक गांव की लगभग 35 से 40 हजार आबादी लाभान्वित होगी और यमकेश्वर क्षेत्र में पलायन पर रोक लगेगी। मैं लंबे समय से इसकी मांग करती आ रही हो और मेरा मानना है कि यह होना चाहिए । पार्क प्रशासन कि इसमें समस्या है लेकिन कहीं ना कहीं जनता की समस्या को समझना चाहिए और जन भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। यमकेश्वर के ज्येष्ठ उपप्रमुख दिनेश भट्ट ने कहा कि गंगाभोगपुर से विध्यवासिनी क्षेत्र के लिए आलवेदर रोड बनानी जरूरी है। यह क्षेत्र ऋषिकेश व हरिद्वार से नजदीक होने के बावजूद सड़क सुविधा न होने के कारण अति पिछड़ा हुआ है। बताते चलें कि यमकेश्वर प्रखण्ड का 50 हजार से अधिक आबादी वाला यह क्षेत्र आजादी के 77 सालों बाद भी मुलभुत समस्याओं से वंचित है। क्षेत्र के निवासी वर्षाकाल के दौरान जून से अक्टूबर तक देश के अन्य भागों से सम्पर्क कट जाता है। ऐसे में अति अवश्यक कार्यों व बीमारी के दौरान ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बीमार लोगों को उपचार के लिए जन जोखिम में डालकर कंडी के सहारे नदी के उफान में पैदल गंगा भोगपुर तक पहुँचाया जाता है।

इसलिए क्षेत्रीय जनता की माँग जायज माँग है।बैठक में बरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी, ग्राम प्रधान यशपाल सिंह असवाल, प्रधान गबर सिंह असवाल, प्रधान बचन सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुदेश भट्ट, सेवानिवृत्त शिक्षक राजपाल धमान्दा ने भी विचार रखे और क्षेत्र के लिए पक्की सड़क बनाने की मांग उठायी। बैठक में इको विकास समिति गंगाभोगपुर के अध्यक्ष सतीश शर्मा, उपप्रधान मल्ला अनिल सिंह नेगी, अशोक कंडवाल, महेश्वर कुकरेती, एसपी जोशी, देवेंद्र प्रसाद जोशी, प्रधान सत्यपाल सिंह, पूर्व प्रधान टोडर सिंह बिष्ट, सुदीप कपरुवाण, शशि रणाकोटी, मोहन लाल कंडवाल, सोहन लाल आदि रहे।

Related Articles

हिन्दी English