अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की वापसी पर महिलाओं ने की समर्पित विशेष गंगा आरती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को समर्पित महिला गंगा आरती
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में गंग सबलाओं द्वारा की जा रही विश्व की प्रथम महिला गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर गंगा आरती में नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आए हैं, स्वस्थ होने की कामना की। उनकी वापसी पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की कहा, आपका पुनः स्वागत है, आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सुनीता ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से पूरा किया। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स वापसी पर महिलाओं ने की विशेष  गंगा आरती की।डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है, उनकी यह सफलता विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है। भारतीय मूल की साहसी और बहादुर बेटी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुनीता विलियम्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। उनका कार्य एक प्रेरणा है, जो भविष्य में अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की नीतियों को और भी मजबूत बनाएगा।मुख्य रूप से गंगा आरती में पुष्पा शर्मा, आशा डंग, बंदना नेगी, गायत्री देवी, पूनम रावत प्रमिला, आदि ने गंगा आरती की।

Related Articles

हिन्दी English