पठानकोट एयरबेस की महिला स्क्वाड्रन लीडर पर हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पठानकोट : इंडियन एयर फ़ोर्स के अहम स्टेशन पठानकोट एयर बेस की स्क्वार्डन लीडर अर्शिता जायसवाल पर कैंटीन के सेवादार माखन सिंह ने हमला कर दिया. घटना अधिकारी के आवास के अंदर की है.आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच कर रही है.

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. जब देर रात अधिकारी सो रही थी माखन सिंह घर में घुस गया. अधिकारी की नींद खुली और माखन सिंह को पकड़ लिया. दोनों की बीच गुथम गुत्था हुई इस बीच माखन सिंह ने चार पांच बार चाक़ू से हमला कर दिया. स्क्वार्डन लीडर अर्शिता जायसवाल हमले में गंम्भीर घायल बताई जा रही हैं उन्हें चंडीगढ़ रेफेर कर दिया है. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी सेवादार को अरेस्ट किया है.पुलिस सेवादार से भी पूछताछ कर रही है. आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसा बताया जा रहा है लेकिन अभी पूछताछ जारी है. उसका क्या इरादा था. हालांकि बताया जा रहा है उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया है.

Related Articles

हिन्दी English