ऋषिकेश : ड्यूटी से लौट रही देहरादून की महिला डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश:  बदरीनाथ हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में महिला डॉक्टर की मौत हो गई। घटना ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर नीर गड्डू के पास की है।

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश- बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर दिन में करीब 2:30 बजे के आसपास की घटना है ।रसोई गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक ने श्रीनगर की ओर से ऋषिकेश की तरफ आ रही एक बाइक पर टक्कर मार दी।बाइक को स्वास्थ्य कर्मी राकेश चला रहा था। पीछे महिला डॉक्टर डॉक्टर आरती  बैठी हुई थी। घायल डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी को 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जहां डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ:  UK : आजादी के 75 साल बाद नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क-मंत्री राम सिंह कैड़ा किया मोटर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

वही मुनी की रेती के थाना प्रभारी रितेश शाह के मुताबिक डॉ आरती निवासी मकान नंबर 55 लेन नंबर 1 एचएनबी कॉलोनी अजबपुर खुर्द देहरादून की निवासी थी।जो सीएचसी हिंडोला खाल में तैनात थी।  सोमवार को ड्यूटी के बाद वह वापस लौट रही थी। घायल राकेश सीएचसी हिंडोला खाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वही संबंधित मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

ALSO READ:  UK : एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा कर्मियों ने किया स्टिंग ऑपरेशन, फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र और वसूली के 2 लाख रुपए बरामद
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English