रुद्रप्रयाग :  घोलतीर बस दुर्घटना : SDRF का व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रुद्रप्रयाग:  जनपद के घोलतीर क्षेत्र में हुई भीषण बस दुर्घटना के उपरांत लापता यात्रियों की खोज हेतु SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा गहन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।SDRF की चार टीमें घटनास्थल से लेकर श्रीनगर तक के क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान में लगी हुई हैं, जिनमें एक टीम फ्लड एवं डीप डाइविंग विशेषज्ञों की है। इन टीमों द्वारा अलकनंदा नदी के संभावित स्थलों पर सघन सर्चिंग  अभियान चलाया गया।सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को एक शव प्राप्त हुआ, जिसे नियमानुसार जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है। शव की पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया प्रचलित है।टीमों द्वारा अब भी नदी के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग जारी है।

Related Articles

हिन्दी English