राजाजी में बकरी चुगाने से मना किया तो वन कर्मियों पर बोल दिया हमला, दो वन आरक्षी घायल


- राजाजी में बकरी चुगाने से मना करने पर वन कर्मियों पर हमला, दो वन आरक्षी घायल
रायवाला : राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र में बकरी चुगाने से मना करने पर कुछ लोगों ने वन आरक्षियों पर हमला कर दिया। जिसमें दो वन आरक्षी गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।शनिवार को राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क क्षेत्र में बकरी चूगाने से मना करने पर दो वन कर्मियों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजाजी के मोतीचूर के वन क्षेत्राधिकारी महेश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि चीला- मोतीचूर वन्य जीव गलियारा बीट में वन आरक्षी सत्येंद्र ज्याडा व अभय खुगशाल दोपहर के समय गस्त कर रहे थे। इस दौरान नहार सिंह नाम का व्यक्ति वन्य जीव गलियारे में बकरियां चुका रहा था। वन आरक्षियों ने उसे प्रतिबंधित वन क्षेत्र में बकरियां चुगाने से मना करते हुए वहां से चले जाने को कहा। लेकिन वह जाने के बजाए विवाद करने लगा। फिर कुछ देर में उसने अपने साथियों को बुला लाया। उन्होंने वन आरक्षियों पर लाठी डण्ड़ों से हमला करते हुए उनको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। रेंज अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में अनुभाग अधिकारी मनोज चौहान ने भी हलवारों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। रायवाला थाना प्रभारी बीएल भारती ने बताया मामले में तहरीर प्राप्त हुआ है थाना पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।