पौड़ी जिले में 945 पोलिंग बूथों में होगा मतदान…पैदल दूरी को देखते हुए बनाए गए 12 नए पोलिंग बूथ

Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पौड़ी :            लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत पौड़ी जनपद में 945 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों ) में मतदाता वोट डालेंगे। आगामी चुनावों के लिए पैदल दूरी को देखते हुए 12 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं मतदाताओं की संख्या को देखते हुए 11 पोलिंग बूथ का उसी भवन में दूसरे पोलिंग बूथ में समायोजन किया गया है।
आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव की जिले में तैयारियां जोरों पर है। वर्तमान में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। वहीं, पोलिंग बूथ संबंधी कसरत पूर्व में ही पूरी हो चुकी है। पौड़ी जिले के छह विधान सभा क्षेत्रों में पूर्व में 944 पोलिंग बूथ थे। इस बार 945 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।           जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि विभिन्न परिस्थितियों को देखते हुए वर्ष 2023 में पोलिंग बूथों का पुनर्निधारण किया गया था। दो किलोमीटर से अधिक दूरी को देखते हुए 12 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ऐसे भवन जहां एक से अधिक मतदेय स्थल थे, वहां मतदाताओं की संख्या को देखते हुए  पोलिंग बूथों को उसी भवन में स्थापित अन्य पोलिंग बूथों में समायोजन किया गया है। ऐसे बूथों की संख्या 11 है। उन्होंने बताया कि सामान्य मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं दिव्यांग और 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।

ALSO READ:  उत्तरकाशी : धराली आपदा उपरांत SDRF की संयुक्त टीम द्वारा खीर गंगा उद्गम स्थल तक की गई उच्च स्तरीय रैकी एवं भौतिक निरीक्षण

विधान सभा क्षेत्र      पूर्व पोलिंग बूथ  दूरी के आधार पर नए बूथ    समायोजन     कुल पोलिंग बूथ
यमकेश्वर           175            –                 1          174
पौड़ी                  163 2    4   161
श्रीनगर    171              4    2          173
चौबट्टाखाल    160              2    –          162
लैंसडौन    134              4    –          138
कोटद्वार                  141              –    4          137
योग     944              12          11          945

ALSO READ:  ऋषिकेश : क्षेत्र पंचायत सदस्य के बाद कनिष्ठ प्रमुख बनी बीना जेठुडी चौहान

Related Articles

हिन्दी English