ऋषिकेश में चंद्रेश्वर यादव के साथ मारपीट मामले में मच्छर समेत 4 के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : पुलिस के मुताबिक़,   थाना ऋषिकेश पर दिनांक 09.03.2026 को किरन यादव पत्नी  चन्द्रेश्वर यादव निवासी चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश द्वारा एक लिखित बावत स्वय के पति  चन्द्रेश्वर यादव द्धारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध नशे के व्यापार से संबंधित एक वीडियो प्रसारित किये जाने आरोपित व्यक्तियों संदीप साहनी उर्फ मच्छर,राधेश्याम,सुनील,लालबहादुर आदि द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दिये जाने व  मारपीट कर हत्या का प्रयास करने व गलत नीयत से छेड़छाड़ करने व गले से सोने की चैन छीनने की  तहरीर प्राप्त होने के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 109(1)/351(3)/304(2)/75(1)(iv) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना उ0नि0 बिनेश कुमार द्वारा  सम्पादित की जा रही है। प्रकरण की गंभीरता से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।सोशल मीडिया पर चल रहे बयान के मुताबिक़, दूसरे पक्ष ने भी यादव पर हफ्ता माँगने का लगाया है आरोप.  मामले में अब पुलिस जांच कर रही है.
ALSO READ:  UK : नशे की लत ने पहुँचाया सलाख़ों के पीछे...ऋषिकेश क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

Related Articles

हिन्दी English