पौड़ी : वॉलीबॉल चयन ट्रायल आज 11 बजे पुलिस लाइन में होगा, ये दस्तावेज लाने होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी :जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद पौड़ी का वालीबॉल चयन ट्रायल 21 दिसम्बर, 2022 को 11 बजे पुलिस लाईन पौड़ी में किया जाना है। कहा कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि खेल विभाग जनपद चमोली द्वारा 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक बालक ओपन वर्ग की राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नौरख पीपलकोटी में किया जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English