ऋषिकेश :जोगीवाला माफी में अवैध नशामुक्ति केंद्र को बंद करने की ग्रामीणों ने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सोमवार को ISBT परिसर स्थित ऋषिकेश प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी.  ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी के ग्रामीण प्रतिनिधि प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे. पत्रकारों के सामने उन्होंने अपनी समस्या रखी. ग्रामीण  प्रतिनिधि के तौर पर  ग्राम प्रधान शैलेंद्र रागढ़, अर्पित मेहर, सोबन सिंह कैंतूरा, देव सिंह चौहान, हरजीत सिंह और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे. इनका आरोप है,  ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी वार्ड नंबर 3 में अवैध रूप से  बिना अनुमति  के “प्रेरणा नशा मुक्ति केंद्र” संचालित हो रहा है.   नशा मुक्ति केंद्र के संबंध में पत्रकार वार्ता में  प्रतिनिधियों  ने एसडीएम, डीएम, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रत्येक विभाग को पत्राचार किया गया था. जानकारी देते हुए सोबन सिंह कैंतुरा ने बताया,  यह नशा मुक्ति केंद्र पहले बंद किया गया था. फिर ट्रायल बेस पर 8 जनवरी से 8 अप्रैल 2026 तक की अनुमति  लेकर खोला गया था. लेकिन उसके बाद भी बिना परमिशन के यहां लगातार चल रहा है. जिस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस थी.. इस मामले में सभी पत्र, सूचना मीडिया/प्रेस को प्रेषित की गयी.

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना

प्रेस कांफ्रेंस  के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया, इसमें जो रखे गए हैं लोग वे उत्पात मचाते रहते हैं. ऊँची आवाज में म्यूजिक बजाते हैं. कम कपड़े में छतों पर घुमते रहते हैं.नजदीक ही बालिका विद्यालय भी है. इसका असर वहां पर भी पड़ता है. कई बार अभद्रता भी करते दिखाई देते हैं छतों से.  ऐसे में स्थानीय, ग्रामीण, महिलायें, बुजुर्ग, बच्चे इनकी खतरे की जद में है. उन्हें कभी भी ये हानि पहुंचा सकते हैं. खोलने से पहले नशा मुक्ति केंद्र खोलने को लेकर ग्राम पंचायत या ग्राम प्रधान से कोई NOC भी नहीं ली गयी. चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा,  अब  इसको तुरंत बंद किया जाए. अन्यथा धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जायेंगे ग्रामीण. 

ALSO READ:  ऋषिकेश में नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF के जांबाजों ने बढ़ाया मदद का हाथ

–

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English