उत्तराखंड में भाजपा सरकार शराब के कारोबार को बहुत तेजी से समाज में फैलाने का काम कर रही है : मोहन सिंह असवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने उठाए सवाल। उत्तराखंड भाजपा सरकार शराब के कारोबार को बहुत तेजी से समाज में फैलाने का काम कर रही है यह कहने में भी गुरेज नहीं कि सरकार व शराब एक ही सिक्के के दो पहलू बना दिए हैं। सरकार शराब के बिना नहीं चल रही है और शराब नशा सरकार की प्रणाली से हीं जन जन तक बांटी जा रही आज जिस प्रकार से ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत वाइन शॉप खोलने की प्रतियोगिताऐं चल रही है और जनता दुकान वाइस दुकान क्षेत्र में  विरोध कर रही है ।
इससे साफ झलकता है कि वर्तमान युवायों को नशा नहीं उन्हें रोजगार देने की आवश्यकता हैl इस शराब के कारोबार को आबादी क्षेत्र में स्वीकृति प्रदान करना बहुत बडा निंदनीय विषय है। समाज का रुख नशे की तरफ  बढ़ाया जा रहा  यह बहुत बड़ा भविष्य में दुखदाई होने वाला है। आज भारतीय जनता पार्टी का जो दोहरा चेहरा है एक तरफ सरकार शराब की दुकान खोलने की परमिशन कर रही है दूसरी ओर इन्हीं के कार्यकर्ता दुकान का विरोध जाता रहे हैं यह  दोहरी मानसिकता है। यह सिर्फ जनता को वर्गलाने का काम कर रहे हैं । सरकार की शराब नीति के खिलाफ पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से आंदोलन चलाया जाएगा। देवस्थान ऋषिकेश हरिद्वार को शीघ्र शराब नीति से सरकार को बाहर करना होगा l अन्यथा सरकार को इसका बहुत बड़ा खमियाजा भूगतान पडेगा । विश्व योग नगरी को नहीं बनने दिया जाएगा शराब नगरी।हरिद्वार , ऋषिकेश नशा मुक्त  के लिए यूकेडी विशाल जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार  की होगी।

Related Articles

हिन्दी English