UP: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध हालत में मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक
  • मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से की प्रार्थना-शोकाकुल परिजनों को अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें
लखनऊ :   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। प्रतीक यादव को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी जताईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
उल्ल्लेख्नीय है,  प्रतीक यादव किचन में बेहोश मिले थे. उसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया. जहाँ उन्हें brought dead लाया गया. पत्नी अपर्णा यादव भी लखनऊ पहुँच गयी हैं. फिलहाल मामले में पुलिस भी पहुँच गयी है. जांच जारी है.  प्रतीक का रियल स्टेट और फिटनेस का ब्यापार था. बताया जा रहा है ब्यापार में घाटे की वजह से वे परेशान थे. कुछ दिन पहले वे अपर्णा से विवाद के कारण चर्चा में थे, लेकिन बाद में मामला दोनों ने सुलझा लिया था.
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा

Related Articles

हिन्दी English