UP : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी, चार शादी कर ठगी !

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हापुड़ :  बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। एक युवती पर बिना तलाक लिए चार शादियां करने और अलग-अलग परिवारों से लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।”
नेहा नाम की युवती के चौथे पति सूरज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। सूरज का आरोप है कि शादी के बाद नेहा कुछ समय तक ससुराल में रही। इस दौरान वह लगातार पैसों की मांग करती रही। मना करने पर वह झगड़ा करती और प्रताड़ना के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।”सूरज के मुताबिक, शादी के बाद नेहा करीब तीन महीने उनके साथ रही। इस दौरान उसने उनसे करीब 3 लाख 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी पैसों की मांग जारी रही। जब सूरज ने और रुपये देने से इनकार किया तो नेहा घर में झगड़ा कर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। बाद में सूरज को पता चला कि नेहा इससे पहले भी तीन शादियां कर चुकी है।”
एक अन्य पीड़ित अजीत ने भी पुलिस को शिकायत दी है। अजीत ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी नेहा से कराई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद नेहा ने 11 लाख रुपए की मांग की। परिवार ने यह रकम दे दी, लेकिन इसके बावजूद नेहा सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर घर से फरार हो गई।”
ALSO READ:  यूपी : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला.. सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होंगे

Related Articles

हिन्दी English