UK :शादी का झांसा देकर नाबालिग  को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त मिंटू को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • देहरादून के  थाना राजपुर का मामला
  • महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस 
देहरादून : पुलिस के मुताबिक़,  दिनांक: 04/11/2025 को वादिनी निवासी राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर आकर शिकायत दर्ज करायी कि उनकी नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु वो कहीं नहीं मिली। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0स0- 212/2025 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत नाबालिग की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम  द्वारा घटना स्थल तथा आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो की फुटेजों से आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। जानकारी के आधार पर गहन्जांच करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर भी नाबालिग को ढूंढने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान नाबालिग को मिंटू नाम के एक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाना प्रकाश में आया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आईटी पार्क गेट सहस्त्र धारा रोड के पास से अभियुक्त मिंटू को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद किया गया। युवती से पूछताछ के उपरान्त बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
मिंटू पुत्र मनोहर सिंह निवासी मोहल्ला लाडपुर कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र- 21 वर्ष।
पुलिस टीम:
1- म0उ0नि0 सीमा
2- कां0 विशाल
3- पीआरडी प्रीतम
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण
Ad

Related Articles

हिन्दी English