यूपी : कांग्रेस ने मनाया राजीव गांधी का 34 वाँ बलिदान दिवस..श्रद्धांजलि अर्पित कर किया सहभोज का आयोजन

- आधुनिक भारत के निर्माता है राजीव गांधी : प्रमोद मिश्र
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय मे 34 वाँ शहादत दिवस मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने जिला कार्यालय पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात जिला व शहर कॉंग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर के तिकोनिया पार्क (राजीव गांधी पार्क) में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहभोज कार्यक्रम में भारी संख्या में राहगीर,बेसहारा, गरीब व जरूरतमंद लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाकर कांग्रेसियों ने अपने नेता को याद कर उन्हें भोजन कराया। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्रा व पदमाकर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 19वीं सदी में 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ओ पी चौधरी व निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विनोद राना ने कहा कि स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। स्व राजीव गाँधी अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की,जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार,18 साल के युवाओं को मताधिकार,पंचायती राज शामिल हैं।शहर उपाध्यक्ष सुनील चौहान व परमजीत सिंह सरदार ने कहा कि वर्तमान समय में देश के अन्दर जो डिजिटल सिस्टम काम कर रहा है और वीडियो कांफ्रेंसिंग, ऑनलाइन शिक्षा,ऑनलाइन बैंकिंग,इ-पेमेंट,पंचायत राज व्यवस्था का आधुनिकरण व युवा शक्ति को ऊर्जा पहुँचाने के उद्देश से मतदान करने की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष किये जाने का कार्य राजीव गाँधी की देन है।
