यूपी : चंदन नारायण सिंह को मुख्य संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी..भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

- युवाओं के ह्रदय में बस्ते हैँ चंदन नारायण.. ऐसा कहते हैँ लोग
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन के सबसे जुझारू और जमीनी नेता चंदन नारायण सिंह पर बड़ा भरोसा जताया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी धाक जमाने वाले चंदन नारायण को अब भाजपा मुख्य संगठन में जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपको बताते चलें कि चंदन नारायण सिंह को जिले में एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है,जिन्होंने अपने कार्यकाल में युवाओं की एक अनुशासित और समर्पित टीम खड़ी की है। उनकी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद के कारण युवाओं के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। क्षेत्र में एक मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी चंदन नारायण की संगठन क्षमता को देखते हुए ही उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया गया है। संगठन के जानकारों का मानना है कि चंदन के अनुभव और उनके साथ जुड़े युवाओं के बड़े समूह का लाभ अब सीधे भाजपा मुख्य संगठन को मिलेगा। जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने विश्वास जताया कि उनकी नई टीम जिले में विकास और संगठन के विस्तार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र में खुशी की लहर है और वरिष्ठ नेताओं समेत आम जनता ने उन्हें इस नई और अहम जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।



