UP : गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

BREAKING l गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। रविवार तड़के वसुंधरा इलाके में पुलिस ने उसे घेर लिया, जहां शहर छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में असद ढेर हो गया। पुलिस ने एक दिन पहले ही उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बकरीद के दिन हुई इस सनसनीखेज वारदात में 17 वर्षीय सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। देश भर में चर्चा में रहा था यह मामला।

Related Articles

हिन्दी English