UP: अमरोहा गैंग रेप मामला, कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है : उमेश शर्मा
ADVERTISEMENTS
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर स्थित खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में चार पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में में विधायक उमेश शर्मा ने कहा है कि मामले में कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा उक्त सभी लोग एक जांच के सिलसिले में वहां आया जाना बताकर फार्म हाउस पहुंचे थे. हांलांकि फार्म के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के वहां रहने से मना कर दिया था. लेकिन वह सभी लोग यह कहकर वहां रुक गये कि वह घंटे भर में जांच पूरी कर लौट जाएंगे, इसलिए इस पूरे मामले में फार्महाउस प्रबंधन का कहीं कोई दोष नहीं है। खानपुर विधायक ने यह भी कहा कि घटनाक्रम का पता चलने के बाद फार्महाउस कर्मचारियों ने ही आरोपियों को पकड़वाने में भी मदद की, इसलिए इस मामले में वारदात में शामिल लोगों के अलावा किसी को दोषी ठहराया जाना उचित नहीं है। बता दें कि पुलिस कर्मियों और सीआरपीएफ के दारोगा ने फार्म हाउस में महिला को धोखे से लाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामला यूपी में सरगर्म है।



