UP :अम्बुज पाण्डेय को राष्ट्रीय रूद्र वीर सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया
ADVERTISEMENTS
लखनऊ : राष्ट्रीय रूद्र वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारणी की सहमति से पूर्व जिला अध्यक्ष सीतापुर अम्बुज पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. 

राष्ट्रीय रूद्र वीर सेना उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया अंबुज पांडे को. प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. वही निवर्तमान जिला मंत्री सीतापुर कृष्ण मुरारी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पांडे को शुभकामनाएं प्रेषित कर मिष्ठान वितरित कर हर्ष जताया है. बोले, अंबुज पांडे के नेतृत्व में संगठन और मजबूती से विस्तार करेगा. सनातन धर्म की अलख जगाएगा. नेतृत्व परिवर्तन संगठन के विस्तार के लिए जरूरी है. वही सीतापुर जिले में हर्ष के माहौल को देखते हुए मिष्ठान वितरण किया गया है. क्षेत्र आगमन पर अंबुज पांडे का स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा. इस मौके पर जगदीश कुमार, सुनील ,प्रवीण कुमार, डॉ.मनोज कमल, रवि,जागेश्वर, पूरन सिंह, जोधा लाल, आदी कार्यकर्ता मौजूद रहे. 




