UPसहारनपुर आम के बाग में मजदूर को सांप ने डसा

Aam ke Baag Mein yuvak ko saamp Ne Dasa

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

  • सहारनपुर बेहट। पांच दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मौसम खुल जाने पर बाग ठेकेदारों द्वारा आम का तुड़ाई शुरू कर दी। शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव के एक आम के बाग में जैसे ही मजदूरों ने आम तुड़ाई का शुरू किया तो एक मजदूर को सांप ने डस लिया। सांप ने जैसे ही मजदूर को डसा तो बाग में अफरा-तफरी मच गयी आनन-फानन में मजदूर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
    शुक्रवार को पांच दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम साफ होने पर मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौगांवा बाकरपुर में स्थित एक आम के बाग में ठेकेदार ने आम की तुड़ाई शुरू कराई। मजदूरों ने जैसे ही आम की तुड़ाई का कार्य शुरू किया कि तभी एक मजदूर रजिक पुत्र नसीम (22) को सांप ने डस लिया। उक्त मजदूर ने अपने साथियों को बताया कि जब वह आम एकत्र कर रहा था तो एक चितकबरा सांप आया ओर उसने उसे डस लिया है जिससे उसे घबराहट हो रही हैं। मजदूर को सांप द्वारा डस लिए जाने पर बाग में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घायल मजदूर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया हैं।
ALSO READ:  यूपी : वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ पर कांग्रेस सख्त..जिलाधिकारी से मुलाकात कर दी चेतावनी

Related Articles

हिन्दी English