UK : ट्रेनिंग के तहत ऋषिकेश पीजी कॉलेज में जनगणना में पूछे जाने वाले 30 सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

ADVERTISEMENTS
RISHIKESH : भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना के द्वितीय चरण में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में चल रहे नगर निगम ऋषिकेश के तत्वाधान में प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज के सत्र में जनगणना में पूछे जाने वाले 30 सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सत्र के प्रारंभ में कल के प्रशिक्षण का फीडबैक प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षणार्थी मनोज कुमार गुप्ता ने गत दिवस सीखे गए प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया। अपने संबोधन में बोलते हुए फील्ड ट्रेनर डॉ.सुनील थपलियाल दिवाकर नैथानी एवं श्रीमती उमा पाटनी ने कहा कि उत्तरदाता का जो भी उत्तर हो वही सर्वमान्य होना है परंतु हमें शालीनता का परिचय देते हुए शासन द्वारा दिए गए प्रश्नों का उत्तर भी उनसे लेने है यदि कोई उत्तरदाता आपका सहयोग करने से मना करता है तो उसके कानूनी धाराओं के तहत पुलिस प्रशासन की मदद से आंकड़े एकत्र किये जा सकते हैं परंतु कोशिश से की जाए कि हम शालीनता से, शोहरपूर्वक तरीके से, मैत्री भाव से उनसे अपने प्रश्नों का के उत्तर ले और सही-सही आंकड़े जनगणना निदेशालय को पर्यवेक्षक और चार्ज अधिकारी के माध्यम से प्रेषित करें। यह जनगणना राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है।
प्रशिक्षण के दौरान नाटक के माध्यम से भी जनगणना कार्य को कैसे किया जाना है इसके बारे में समझाया गया। इस अवसर पर सहायक चार्ज अधिकारी यशवीर सिंह नगर निगम से अरविंद सकलानी, कलम सिंह, राबिया खान, सपना पवार,फील्ड ट्रेनर डॉ. सुनील दत्त थपलियाल दिवाकर नैथानी,उमा पाटनी, मनोज कुमार गुप्ता, सुशील सैनी, रेखा बिष्ट, गौरव,ललित शर्मा, अशोक थापा, मोहन सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट,भगवती प्रसाद जोशी, धनंजय रागढ़, अरुण नौटियाल सहित दोनों बच के 93 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया।





