UK:सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा संग शादी की, डेढ़ साल से किसी को भनक तक नहीं लगी

- गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल के साथ उत्तराखंड के त्रिजुगीनारायण मंदिर में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह किया

Richa Chandel
देहरादून :फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी कर ली है. लेकिन खबर अब आई है बाहर. गजब हाल है….डेढ़ साल पहले शादी की लेकिन अब पता लगा. जुबिन देहरादून के जौनसार इलाके के रहने वाले हैं. उनका नाम हर कोई जनता है देश विदेश में. आज वे टॉप के गायकों में से एक हैं. उन्हूने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल संग साथ फेरे लिए.
यह शादी काफी गुप्त रखी गयी थी. किसी को कानो कान खबर तक नहीं लगी. इसका कारण जुबिन के मुताबिक़, उनकी पत्नी है. जो चाहती थी यह शादी पारिवारिक हो न को दिखावा, सेलेबेरिटी वाली. (कितनी अच्छी सोच है) जुबिन के मुताबिक़ रिचा बहुत सिंपल है. वह चौन्कचौन्ध की दुनिया से दूर ही रहती है. सामान्य जीवन जीती है. दोनों की शादी त्रिजुगीनारायण मंदिर में हुई. मंदिर समिति ने भी यह गुप्त ही रखा था. जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल के साथ उत्तराखंड के त्रिजुगीनारायण मंदिर में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह किया..जानकारी के अनुसार, विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ. वैदिक मंत्रों के बीच सीमित उपस्थिति में आयोजित इस समारोह को निजी रखा गया था. विवाह से जुड़ी कोई आधिकारिक तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है. दुल्हन का नाम भी परिवार की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन विश्चस्त सूत्रों ने जुबिन की दुल्हन का नाम रिचा चंदेल बताया है. हिंदी अखबार दैनिक जागरण ने भी दुल्हन की नाम का खुलाशा किया है फोटो के साथ. विवाह एक दिन पहले ही संपन्न हुआ. लेकिन जानकारी अब आई है. इससे पहले बताया जा रहा है दोनों की शादी डेढ़ साल पहले हो चुकी है. हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार अब सात फेरे ले कर परिवार, रिश्तेदार की मौजूदगी में शादी हुई. त्रिजुगीनारायण मंदिर की मान्यता है भगवान् शिव और पार्वती की शादी यहां पर हुई थी। जुबिन ने शादी को काफी ब्यक्तिगत रखा हुआ था।




