यूपी : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में  महिलाओं ने निकाली भव्य स्कूटी रैली

ख़बर शेयर करें -
  • भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली
  • महिलाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए रैली में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद में एक विशाल स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के अध्यक्षता में जिले भर में चल रहे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत नगर क्षेत्र में आयोजित इस रैली में महिलाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बताते चलें कि स्कूटी सवार महिलाओं का काफिला जब नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा तो हर तरफ नारी शक्ति का वैभव दिखाई दिया। रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि देश के विकास और नीति निर्धारण में अब महिलाओं की भागीदारी और भी सशक्त होने वाली है।यह अधिनियम महिलाओं के सम्मान और उनके राजनीतिक अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है। आज की यह स्कूटी रैली हमारे अपनों के बीच इस विश्वास को जगाने के लिए है कि अब हमारी बहनें और बेटियां देश की तकदीर लिखने में मुख्य भूमिका निभाएंगी।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केस कुमारी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. पल्लवी सिंह उपस्थित रहीं। वहीं,विशिष्ट अतिथि के रूप में राणा प्रताप पीजी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ.प्रीति प्रकाश सिंह व जिला महामन्त्री विजय त्रिपाठी ने शिरकत की। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और महिलाओं के इस जज्बे की सराहना की।

Related Articles

हिन्दी English