UK:गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मुनि की रेती में संतों की मौजूदगी में सुना मन की बात कार्यक्रम को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने प्रधानमन्त्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना । ऋषिकेश से लगता हुआ क्षेत्र मुनि की रेती में आयोजित कार्यक्रम में संतों की मौजूदगी में आयोजित हुआ कार्यक्रम। बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया, रविवार को नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती-ढालवाला मंडल के बूथ संख्या 63 पर माँ गंगा के पावन तट पर पूज्य संतजनों स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम #MannKiBaat का श्रवण किया।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

प्रधानमंत्री  ने अपने प्रेरणादायी विचारो के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे नवोन्मेषी प्रयासों, जनकल्याणकारी पहलों तथा प्रेरक सामाजिक कार्यों की जानकारी देकर हम सभी को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।मन की बात केवल एक संवाद नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।इस दौरान प्रमुख तौर पर  ब्रह्नपुरी आश्रम से जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम देवानंदाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर ईश्वरदास महाराज, गणेश दास व अन्य लोग मौजूद रहे

ALSO READ:  UK : चमोली में UKD ने UIIDB द्वारा प्रदेशभर की लगभग 7000 बीघा जमीन को मनमाने तरीके से बेचने व दुरुपयोग करने के सम्बंध में DM चमोली के माध्यम से CM को ज्ञापन प्रेषित किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English