UK : चमोली में UKD ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ DM को ज्ञापन सौंपा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली : मंगलवार को   उत्तराखंड क्रांति दल  #UKD चमोली द्वारा केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा गया। निरंतर रूप से क्षेत्र के अभिभावकों द्वारा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल को शिकायतें प्राप्त हो रही थी। अभिभावकों का कहना है कि प्राइवेट स्कूल हर साल एडमिशन फी ले रहें हैं और साथ ही निरंतर रूप से फी वृद्धि कर रहे हैं, साथ ही हर साल अभिभावकों को नई किताबों को लेने के लिए विवश किया जा रहा है, जब्कि पुरानी किताबों में भी वही पाठ्यक्रम है। जिससे अभिभावकों की जेबों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि अभिभावकों की शिकायतें जायज हैं जिसपर उचित कार्यवाही हेतु उक्रांद आज जिलाधिकारी चमोली से मिला है। उन्होंने कहा कि NCERT दिल्ली द्वारा जारी की गई पुस्तक का दाम ₹65.00 है जब्कि उसी पुस्तक का दाम SCERT देहरादून द्वारा ₹165.00 रखा गया है जो बहुत बड़ी अनियमितता है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने कहा कि जनपद के कुछ प्राइवेट विद्यालयों में न तो मानकों के अनुरूप फील्ड है, न पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है, इनकी जाँच कर उचित कार्यवाही की जाय।             जिला संगठन मंत्री अंकित पंत ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे अध्यपकों को उचित मानदेय नहीं दिया जाता है जो अपने-आप में गलत है। स्कूल प्रबंधकों को चाहिए कि अध्यपकों को अन्य स्टाफ को सम्मानजनक मानदेय दिया जाय।                 इस अवसर पर महेंद्र सिंह नेगी, कुँवर दानू, अशोक बिष्ट, धर्मेंद्र फर्श्वाण, अंशुल झिंक्वाण आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  हल्द्वानी : पूर्व महापौर डॉ जोगेंद्र सिंह रौतेला ने  युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा आयोजित जन सुविधा शिविर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया 

Related Articles

हिन्दी English