हल्द्वानी : पूर्व महापौर डॉ जोगेंद्र सिंह रौतेला ने  युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा आयोजित जन सुविधा शिविर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : पूर्व महापौर हल्द्वानी  और भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने  युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा आयोजित जन सुविधा शिविर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट और राज्य मंत्री दिनेश आर्य व् अन्य लोग मौजूद रहे.

रौतेला के मुताबिक़,  “हल्द्वानी महाराजा अग्रसेन भवन में युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा आयोजित जन सुविधा शिविर कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।एक ही स्थान पर बहुउद्देशीय शिविर में जनसुविधा को देखते हुए, आधार, UCC विवाह पंजीकरण, आयुष्मान, वोटर आईडी कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स बनाए गए, जनहित से जुड़े इस सुंदर आयोजन के लिए युवा वैश्य महासभा अध्यक्ष श्री अतुल जायसवाल जी, महामंत्री श्री कपिल अग्रहरि जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रकर्श कंसल जी को सफल कार्यक्रम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऍं।कार्यक्रम में महापौर श्री Gajraj Singh Bisht जी, वरिष्ठ भाजपा नेता, दर्जा राज्यमंत्री आदरणीय श्री दिनेश आर्या जी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English