UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उक्रांद नेता आशुतोष नेगी को पार्टी ने केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. उक्रांद ने संगठन को और धार देने के लिए नेगी को जिम्मेदारी सौंपी है. नेगी उसमें फिट भी बैठते हैं.  पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने उनको उपाध्यक्ष पद जी जिम्मेदारी सौंपते हुए पत्र सौंपा है. नेगी ने इस अवसर पर कह उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. ऐसे में मैं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूँगा. नेगी ने कहा, “उत्तराखंड क्रान्ति दल के माननीय केन्द्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत जी द्वारा मुझे उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मैं दल के वरिष्ठपदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं,समर्थकों और उत्तराखंड की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने हेतु कृत संकल्पित हूँ ।आपका आशुतोष नेगी,केन्द्रीय उपाध्यक्ष,उत्तराखंड क्रांति दल”

Related Articles

हिन्दी English