देहरादून : यूकेडी ने की गुमशुदा छात्र आदित्य नौडियाल की तलाश तेज करने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून के शमशेरगढ़ से आदित्य नौडियाल की खोजबीन में तेजी लाने की मांग को लेकर बालावाला चौकी प्रभारी केपी गौड़ से मुलाकात की। इसके साथ ही  गुमशुदा छात्र के घर जाकर उसके परिजनों से मिलकर तमाम तथ्यों की पड़ताल की।

 उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने परिजनों के हवाले से बताया कि छात्र ट्यूशन के नाम पर घर से निकला था लेकिन फिर घर नही पहुंचा।उसके पास सफेद कलर की रेंजर साइकिल है। यह घटना 27 अक्टूबर की शाम लगभग 4:30 बजे की है।आदित्य को अंतिम बार नेपाली फार्म तिराहे के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया लेकिन उसके बाद वह ऋषिकेश गया या फिर हरिद्वार की तरफ निकल गया इसका कुछ पता नहीं चल पाया।

ALSO READ:  UK : आंगनबाड़ी केंद्र ना रहे केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण का केंद्र, बल्कि माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए बने जागरूकता का मंच : रेखा आर्या, मंत्री

 आदित्य  के परिजन लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं। चौकी प्रभारी बालावाला केपी गौड़ ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल लगातार खोजबीन में लगे हैं तथा कॉल डिटेल के रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं।

ALSO READ:  UK :राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जायेगी- CM धामी

 पुलिस ने सभी थानों में गुमशुदगी के बारे में सूचना दे दी है। अनहोनी की आशंका मे आदित्य की मां का तब से लगातार स्वास्थ्य खराब चल रहा है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English