UK :चमोली में महिला जवान पूनम देवी का सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सिक्किम में थी ड्यूटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चमोली : एक महिला जवान को खो दिया ITBP ने। चमोली जिले की रहने वाली थी पूनम देवी।आईटीबीपी जवान पूनम देवी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, चमोली जिले के तलवाड़ी में अंतिम संस्कार हुआ। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 13वीं वाहिनी में तैनात जवान पूनम देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

बुधवार को उनके पैतृक गांव तलवाड़ी खालसा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी अधिकारियों के अनुसार पूनम देवी सिक्किम स्थित 13वीं बटालियन में तैनात थीं और काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका निधन 31 मई को हो गया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, जहां से पिंडर नदी तट स्थित पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने पूनम देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Related Articles

हिन्दी English