UK : उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) जिला चमोली द्वारा भाजपा संगठन मंत्री अजय कुमार के विरोध में प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

चमोली  : शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) जिला चमोली द्वारा भाजपा संगठन मंत्री अजय कुमार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अजय कुमार का नाम सामने आने के बावजूद अब तक उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है।इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष युद्धवीर सिंह नेगी ने किया। उनके साथ जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंशुमान बिष्ट, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, पीपलकोटी नगर अध्यक्ष सुदर्शन नेगी, दशौली के युवा प्रभारी सूरज नेगी, सक्रिय कार्यकर्ता भारत सिंह कुंवर, विपुल, नरेंद्र, रघुवीर राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष युद्धवीर सिंह नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंशुमान बिष्ट ने कहा कि उक्रांद इस मुद्दे को पूरे प्रदेश में उठाएगा और जनता के बीच जाकर महिला सुरक्षा से जुड़े सवालों पर जनजागरण करेगा।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही 2027 के चुनावों में महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता से एकजुट होकर विरोध करने की अपील की गई।

Related Articles

हिन्दी English