UK : चंबा के पास यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, SDRF, पुलिस मौके पर
हताहतों का आंकडा बढ़ने की संभावना, कई लोगों को रेस्क्यू करना अभी बाकी

चंबा : आज दिनांक 23.04.2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन (UK09TA1799) खाई में गिर गया है।SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के मुताबिक़, सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं SDRF टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। 02 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 8 लोगों की मौत हो गयी है. ये सभी लोग ऋषिकेश से अंतिम संस्कार क्रिया में शामिल होने के बाद वापस आ रहे थे. खबर लिखे जाने तक, वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।घटना के संबंध में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
घायल-
1- उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़।
2- अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली।
दोनों घायल DH बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।
1- उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़।
2- अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली।
दोनों घायल DH बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।




