UK : हरियाणा निवासी दो युवक विवेक गोयल और विक्रम चोरी के आरोप में ऋषिकेश में गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- कोतवाली ऋषिकेश का मामला है.
- “ऑपरेशन प्रहार” का असर
- एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
- ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की 02 घटनाओं का दून पुलिस ने किया अनावरण
- घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
- अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे चोरी की गई नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद
- गिरफ्तार दोनो अभियुक्त नशे के है आदि, अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटनाओ को अंजाम
ऋषिकेश: 01- दिनांक – 12/04/2026 को वादी कपिल कुमार पुत्र स्व० पवन कुमार, निवासी कृष्णा मिष्ठान भण्डार, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नगदी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 142/2026 धारा- 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
02- दिनांक – 23/06/2026 को वादिनी विजयलक्ष्मी कोठारी पत्नी भारत भूषण कोठारी, निवासी न्यू कैलाश मेडिकल हॉल, देहरादून रोड, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में रखी नगदी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिये गये। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 250/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण कर घटना स्थलों तथा उनके आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 17/18-07-2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खाण्ड गांव जाने वाले मार्ग स्थित अण्डरपास के पास से घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 01: विवेक गोयल 02: विक्रम को उक्त दोनों घटनाओं में चोरी गई नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे आदी हैं तथा उक्त चोरी की घटनाओ को उनके द्वारा अपने नशे एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। घटनाओ में प्राप्त धनराशी में अधिकांश धनराशी उनके द्वारा अपने नशे एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में खर्च कर दी। अभियुक्तो से पूछताछ में प्रकाश में आये अभियुक्तों के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- विवेक गोयल पुत्र सतीश गोयल, निवासी जटवाड़ा मोहल्ला, जनपद सोनीपत, (हरियाणा), उम्र -28 वर्ष।
2-विक्रम पुत्र कर्मवीर, निवासी ग्राम बड़वासनी, थाना सदर, जनपद सोनीपत (हरियाणा), उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी:
1- 2200/- नकद
2- घटना मे चोरी किये गये अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
पुलिस टीम :
1- उ0नि0 बिनेश कुमार
2- का0 विनीत कुमार
3- का0 हिमांशु कुमार



