UK : शराब के नशे में आपस में मारपीट व शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रामनगर : मामला पौड़ी जनपद का है…..धूमाकोट थाना इलाके का….पुलिस के मुताबिक़, दिनांक 19.06.2026 को व्रिजेश शर्मा निवासी ग्राम डूंगरी मल्ली द्वारा डायल-112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उसका भाई बलराम शर्मा शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना धुमाकोट से अपर उप निरीक्षक हेमराज पंवार मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर पाया गया कि व्रिजेश शर्मा एवं बलराम शर्मा दोनों शराब के नशे में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे तथा एक-दूसरे पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दोनों को समझाने एवं शांत कराने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों व्यक्ति नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर उत्पात मचाने लगे। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस टीम द्वारा व्रिजेश शर्मा एवं बलराम शर्मा को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 126/135/135(3)/170 बीएनएसएस के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पता
1. व्रिजेश शर्मा (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम डूंगरी मल्ली, थाना धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल 
2. बलराम शर्मा (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम डूंगरी मल्ली, थाना धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल 
पंजीकृत अभियोग
126/135/135(3)/170 बीएनएसएस
पुलिस टीम
1. अपरउपनिरीक्षक हेमराज पंवार
2. आरक्षी प्रवेश कुमार
3. आरक्षी विनीत कुमार
4. होमगार्ड पवन
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित

Related Articles

हिन्दी English