UK : अल्मोड़ा के  कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
अल्मोड़ा :   कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतकों की पहचान 26 वर्षीय सोनू कनवाल निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा तथा धीरज सिंह गढ़िया निवासी बागेश्वर (हाल निवासी मोटाहल्दू, हल्द्वानी) के रूप में हुई है। दोनों अविवाहित थे।जानकारी के अनुसार दोनों अपने अन्य दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सोनू गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा। अपने दोस्त को बचाने के लिए धीरज ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी तेज बहाव और गहराई का शिकार हो गया। देखते ही देखते दोनों युवक नदी में समा गए।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

हिन्दी English