UK : प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं : मुख्य सचिव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, घरेलू के साथ ही छोटे रेस्टोरेंट व ढाबों में भी व्यसायिक सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है।मुख्य सचिव ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार से पैनिक ना हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हें नियमित रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाएगी।

Ad

Related Articles

हिन्दी English