UK : श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश के नवीन छात्रों का उपनयन संस्कार (यज्ञोपवीत संस्कार) शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश के नवीन छात्रों का उपनयन संस्कार (यज्ञोपवीत संस्कार) शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न किया गया. प्रातः काल सर्व प्रथम गंगा के तट पर दश विधि स्नान आचार्य जितेंद्र भट्ट एवं आचार्य सुरेश पन्त के द्वारा संपन्न करवाया गया.
उसके बाद शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान जनार्दन आश्रम दंडी बाड़ा मायाकुंड ऋषिकेश में पंचांग पूजन से आरम्भ कर यज्ञ तक  शास्त्रीय विधि विधान से यज्ञोपवीत संस्कार करवाया गया. छात्रों को यज्ञोपवीत धारण करवाते हुए पूज्य केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा है, त्रय वर्णो के बालकों को शास्त्रों ने यज्ञोपवीत (उपनयन)संस्कार करने का निर्देश किया है. उन्होंने कहा कि वेदों के अध्ययन एवं गायत्री की उपासना हेतु उपनयन संस्कार का होना जरूरी है. बिना उपनयन संस्कार के गायत्री माता का यजन एवं वेदों का अध्ययन नहीं किया जाता है. साथ ही समय पर यदि उपनयन संस्कार किया जाय. तो बच्चे की बल बुद्धि भी परिष्कृत होती है. तथा सनातनी संस्कार भी बालक के जीवन में निरूपित होते हैं. जिससे बालक का आने वाला जीवन आनंद दायी होता है.
उन्होंने वैदिक बटुकों से सनातन धर्म के प्रचार प्रसार ओर वैदिक संस्कृति की रक्षा करने का आवाहन किया. दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ,डॉक्टर जनार्दन प्रसाद कैरवान,आचार्य जितेंद्र प्रसाद भट्ट,आचार्य राधाकृष्ण अमोला,आचार्य सुरेश पंत,आचार्य शंकरमणि भट्ट,आचार्य गंगा राम व्यास,आचार्य मुकेश थपलियाल,आयुष गौड़,मोहित चमोली,शिवम भट्ट,सूरज बड़ौनी ,संदीप उनियाल, चिंतामणि बड़ौनी,हरीश शर्मा,मोहन लाल उनियाल  आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English