UK :बागेश्वर भटखोला सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की चाकू मार कर हत्या, आरोपी बाबू फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : स्कूल के प्रिंसिपल की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी। आरोपी स्कूल का ही बाबू नवल किशोर सोराड़ी बताया जा रहा है। जो मौके से फरार हो गया।

झिरौली काफलीगैर स्थित भटखोला जीआईसी के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।बागेश्वर के काफलीगैर राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य 56 वर्षीय दयानंद टम्टा की शनिवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दयानंद टम्टा पुत्र गिरीश प्रसाद टम्टा तहसील रोड क्षेत्र के निवासी थे।

ALSO READ:  UK : 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हाल ही में स्थानांतरित होकर आए उन्हीं के विद्यालय के अल्मोड़ा लंमगड़ा निवासी नवल किशोर सोराड़ी ने कथित रूप से उनको स्कूल जाते समय पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।क्या विवाद था, मामले में पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। शिक्षक संगठनों ने घटना में नाराजगी ब्यक्त किया है साथ ही मांग की है आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए।

ALSO READ:  UK :टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English