UK: नैनीताल के पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल  के निधन पर पूरा उक्रांद परिवार शोकाकुल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नैनीताल : पूर्व विधायक और उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता  नारायण सिंह जंतवाल  का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया है।उनके निधन की खबर से पूरे उक्रांद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।  जंतवाल  ने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड राज्य की लड़ाई और पहाड़ की जनता की सेवा में समर्पित कर दिया था। वे उक्रांद के स्तंभ थे और हमेशा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक रहे।
इस दुःख की घड़ी में कुमाऊँ संयोजक  गौरव जोशी , केंद्रीय अध्यक्ष (USF)  नीरज बिष्ट, केंद्रीय सचिव  गंगा सिंह मेहरा सहित पूरा उक्रांद परिवार शोकाकुल है।सभी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।उनका जाना उत्तराखंड की राजनीति और उक्रांद के लिए अपूरणीय क्षति है।ॐ शांति ॐ

Related Articles

हिन्दी English