UK: टिहरी जनक्रांति के नायक…श्रीदेव सुमन को युगों युगों तक  रखा जाएगा याद : अनिता ममगाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अमर शहीद श्रीदेव सुमन  के बलिदान दिवस पर ISBT स्थित इंद्रमणि बडोनी कक्ष में श्रद्धांजलि अर्पित
ऋषिकेश :महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, टिहरी जनक्रांति के नायक, संघर्ष व बलिदान की प्रतिमूर्ति अमर शहीद श्रीदेव सुमन  के बलिदान दिवस के अवसर पर आज ISBT स्थित इंद्रमणि बडोनी कक्ष (राज्य आंदोलनकारी कक्ष) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मेयर अनिता ममगाईं  ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर  ममगाईं ने कहा कि श्रीदेव सुमन  ने टिहरी रियासत के निरंकुश शासन के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति देकर लोकतंत्र की नींव रखी। 84 दिन तक भूख हड़ताल कर उन्होंने जो अदम्य साहस दिखाया, वह उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उनका बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और उत्तराखंड के स्वाभिमान की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।राज्य निर्माण सेनानी डी एस गुसांई ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम श्रीदेव सुमन  के सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करें।इस अवसर पर गंभीर मेवाड़, बलवीर नेगी, अन्य बड़ी संख्या में *उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी* उपस्थित रहे। सभी ने अमर शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
ALSO READ:  UK :लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन स्वाभाविक है, लेकिन इसकी आड़ में महिलाओं पर अश्लील, अभद्र तथा अमर्यादित टिप्पणियाँ करना कतई बर्दाश्त नहीं : अध्यक्ष महिला आयोग

Related Articles

हिन्दी English