UK: फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर बनी शिक्षिका, FIR दर्ज हुई, तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त

ख़बर शेयर करें -

डोईवाला : लोगों को नौकरी लेने के लिए फर्जी तरीके अपनाने से भी नहीं घबराते हैं. ऐसे फर्जी काम कर राज्य में नौकरियां लोग ले रहे हैं. योग्य लोग घर बैठे हैं, या फिर वे ओवर एजं हो गए हैं।रोज कोई न कोई फर्जी मामला सामने न्यूज़, सोशल मीडिया में आ रहा है. अब एक और मामला सामने आया है. मामला देहरादून जिले में डोईवाला का है. जिसने फर्जी प्रमाण पत्र बना कर एक योग्य उम्मीदवार की नौकरी छीन ली और खुद नौकरी ले ली.

ALSO READ:  UK :सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी

यहाँ पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी ले कर शिक्षिका सरकारी नौकरी कर रही थी. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. और उसकी सेवाएँ समाप्त कर दी हैं. उप शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर उप्लिस ने सहायक अध्यापिका सीमा देवी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है. राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट प्रथम का है. जहन पर सीमा देवी सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी. जानकारी के अनुसार, शिक्षिका पर अनुसूचित जाती का फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत आकर अरक्षित श्रेणी  का लाभ ले कर न्युक्ति प्राप्त करने का आर्पो है. शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जाँच  कराई. जिसमें सम्बंधित अभिलेकों से प्रमाण पत्र का सत्यापन किया गया. जांच में प्रस्तुत दस्तावेज कूटरचित पाए गए. पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) स्तर से कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षिका की सेवाएँ तत्काल प्रभाव से सम्पात कर दी गयी. उप शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है की प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक करवाई की जाएगी.

Related Articles

हिन्दी English