UK : पैरा किकबॉक्सिंग में ताजबर सिंह और सीनियर किक बॉक्सिंग में प्रिया वर्मा, सान्या ने जीता स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषीकेश : वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में इंदौर मध्य प्रदेश में 8 से 12 सितम्बर तक 5 दिवसीय सीनियर एंड मास्टर्स नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रथम नेशनल पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें शिवानी देवभूमि फाइट क्लब के प्रिया वर्मा में रिंग इवेंट LK -65 किलो ग्राम भार वर्ग में केरला, तेलंगाना, राजस्थान को हराते हुए स्वर्ण पदक जीता क्लब की खिलाड़ी सान्या ने FC – 60 किलो ग्राम भार वर्ग में राजस्थान को मात देते हुए स्वर्ण पदक जीता। इन खिलाड़ियों का चयन आगामी एशियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप, कंबोडिया के लिए हुआ है।

ALSO READ:  UK :ढालवाला MIT में जुटे 29 विद्यालयों के युवा वैज्ञानिक, शिक्षाविद, विकासखंड नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल का शानदार आयोजन

वही देश में पहली बार आयोजित प्रथम नेशनल पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में क्लब के ताज़बर सिंह ने अपनी किकबॉक्सिंग प्रदर्शन से सबके दिलों को जीतते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन अध्यक्ष संतोष अग्रवाल,Zydus foundation, उत्तराखंड किकबॉक्सिंग कोच विपिन डोगरा, इंटरनेशनल रैफरी शिवानी गुप्ता, शिवानी देवभूमि फाइट क्लब अध्यक्ष सतवीर सिंह तौमर,उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मल, सचिव सतेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट मामले में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल लगातार कर रहे निगरानी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, प्रभावित क्षेत्रों में जांच एवं उपचार जारी
Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English