UK : उप प्रभागीय वनाधिकारी वनाधिकारी देहरादून अनिल सिंह रावत का रुद्रप्रयाग ट्रान्सफर, दी गयी विदाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
डोईवाला :अपनी कार्य कुशलता और सौम्य व्यवहार के लिए वन विभाग देहरादून में अपनी अलग पहचान रखने वाले उप प्रभागीय वनाधिकारी वनाधिकारी देहरादून अनिल सिंह रावत रुद्र प्रयाग के लिए स्थानांतरण हो गया। उन्होंने शनिवार की शाम प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून के समक्ष अपना चार्ज उनके स्थान पर मसूरी से स्थानांतरित होकर आए उप प्रभागीय वनाधिकारी उदय राम गौड़ को सौंपा। देर शाम लच्छीवाला स्थित वन विश्राम गृह में  उन्हें वन क्षेत्राधिकारियों सहित उनके मित्रों ने स्थानांतरण विदाई का सीमित कार्यक्रम रखा।
इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत के पर्यावरण संयोजक पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने उन्हें उत्तरिया अंग वस्त्र ओढ़ाकर फल गुच्छ भेंट किया।जबकि वन क्षेत्राधिकारी लच्छी वाला/ ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा उन्हें पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किया। थानों रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नत्थी लाल डोभाल और मालसी जू पार्क की रेंजर दीक्षा बिजलवाण भट्ट ने उन्हें पौधा एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन बड़कोट रेंज के रेंज ऑफिसर धीरज रावत ने किया।इस अवसर पर उपस्थित पर्यावरणविद डॉ विनोद जुगलान ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद धैर्य का परिचय देते हुए सहजता और सौम्यता के साथ ईमानदारी पूर्ण तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ही राष्ट्र सेवा है।उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल सिंह रावत ने अपने कार्यकाल से जुड़े अनुभवों को बताते हुए कि हमें अनुशासन पूर्ण ढंग से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिये।उन्होंने विदाई समारोह के आयोजन के लिए सभी वन क्षेत्राधिकारियों एवं वन कर्मियों का आभार जताया। इस अवसर पर वन विभाग मुख्यालय यूनिट रेंज ऑफिसर सतबिंदर सिंह, आशा रोड़ी रेंज के रेंजर रविन्द्र बेदवाल,वन दरोगा  प्रकाश अणथवाल, अवतार सिंह रावत,इतिंद्र बर्थवाल, राजेश डोभाल, एवं वन आरक्षी पूरण सिंह रावत, सतीश रावत, धीरज कंडारी,सोहन सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English