UK : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने राइकॉ आईडीपीएल वीरभद्र के समर कैंप का किया शुभारंभ

- राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने राइकॉ आईडीपीएल वीरभद्र के समर कैंप का किया शुभारंभ
ऋषिकेश: पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पार्षद मुस्कान, पूर्व पार्षद सुंदरी कांडपाल तथा अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल प्रधानाचार्य अनिल भट्ट कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विशिष्ठ अतिथि मुस्कान, सुंदरी कांडपाल, पीटीए अध्यक्ष मनोज अग्रवाल तथा सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल भट्ट और कार्यक्रम का नेतृत्व वृक्षमित्र डॉ सोनी ने की। छात्रों को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा सरकार की मंशा रही कि किसी छात्र का प्राइवेट स्कूलों में होने वाले समर कैंप के कारण मनोबल ना टूटे इसलिए सरकारी विद्यालयों में भाषाई समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिस में स्थानीय बोली, भाषा और कई गतिविधियां की जाती है उन्होंने कहा उत्तराखंड की महिलाओं की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है।वही पार्षद मुस्कान ने कहा समर कैंप से बच्चो में संकोच की भावना समाप्त होती है और भाईचारे की भावना विकसित होती है । सुंदरी कंडवाल पूर्व पार्षद ने कहा समर कैंप में छात्रों में संस्कारों का आदान प्रदान होता है अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने छात्रों में भाषाई ज्ञान का होना आवश्यक है जबतक हमे अपने मात्र भाषा व बोली की समझ नहीं होगी हम एक दूसरे को नहीं समझ पाएंगे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा यह सरकार की बहुत अच्छी पहल है दूर दराज क्षेत्रों के बच्चे और गरीब मजदूर वर्ग के बच्चे समर कैंप में नहीं जा पाते थे उन्हें समर कैंप का पता ही नहीं होता था कि समर कैंप क्या होता है सरकार ने इसे घूमने फिरने तक ही सीमित नहीं किया है बल्कि अपनी बोली भाषाओं का ज्ञान भी कराया जाता है। प्रधानाचार्य अनिल भट्ट ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में रेखा पंवार, सुनीता पंवार, आभा भट्ट, शकुंतला नैथानी, रेखा बिष्ट, दिवाकर नैथानी, ऋषिराम उनियाल, शिवम बडोला, गौरी, कशिश, पीयूष, सुमित, सिमरन, मानी, चांदनी। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता एनएसएस नगर समन्वयक ने किया।



