UK :ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में बम की सूचना पर सुरक्षा कर्मियों ने लिया एक्शन, जानें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  जनपद पुलिस द्वारा आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन. दिनांक -18.3.26 को जनपद के थाना क्षेत्र अंतर्गत आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर व्यापक एवं सुनियोजित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जो पूर्णतः सफल एवं सराहनीय रहा।
ट्रांजिट कैंप में बम की सूचना पर मॉक ड्रिल–ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय ऋषिकेश के नेतृत्व में बम की सूचना प्राप्त होने की काल्पनिक स्थिति पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर आमजन को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया तथा संदिग्ध वस्तु के निस्तारण हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए। इस दौरान पुलिस बल की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपसी समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। त्रिवेणी घाट पर बाढ़ आपदा को लेकर मॉक ड्रिल–त्रिवेणी घाट क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन में संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जल स्तर बढ़ने की काल्पनिक स्थिति में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने, राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का अभ्यास किया गया।
 समन्वित विभागीय सहभागिता एवं उपस्थिति-उक्त दोनों मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों एवं इकाइयों की सक्रिय एवं सराहनीय भागीदारी रही, जिनमें— थाना पुलिस फोर्स,तहसील प्रशासन,एसडीआरएफ टीम,फायर सर्विस,एंबुलेंस सेवा,वायरलेस सेट टीम, जलपुलिस ,थाना रानीपोखऱी व राय़वाला का फोर्स भी मौजूद रहा । सभी टीमों ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों का सफल प्रदर्शन किया।इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित करना, प्रतिक्रिया समय को न्यूनतम करना तथा किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।-सफलता-मॉक ड्रिल के दौरान सभी विभागों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य किया गया, जिससे यह अभ्यास पूर्णतः सफल रहा। अधिकारियों द्वारा संबंधित टीमों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

हिन्दी English