UK : सिंगटाली पुल क्षेत्र में डूबे व्यक्तियों की तलाश जारी, नरेश उपाध्याय का शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सिंगटाली पुल क्षेत्र में डूबे व्यक्तियों की तलाश जारी, एक व्यक्ति का शव बरामद
  • महिला की तलाश जारी, SDRF जुटी सर्च में

ऋषिकेश : दिनांक 28 मई 2026 को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रान्तर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश हेतु एसडीआरएफ द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत एसडीआरएफ की टीम द्वारा स्कूबा डाइविंग, राफ्ट एवं अन्य आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों की सहायता से गंगा नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

ALSO READ:  यूपी : दिन में मजदूरी,रात में पढ़ाई…परिवार के साथ से प्रदीप ने रचा सफलता का इतिहास, जानें

*आज दिनांक 30 मई 2026 को सर्चिंग अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को सफलता प्राप्त हुई। अभियान के दौरान नरेश उपाध्याय (उम्र लगभग 42 वर्ष), निवासी पोस्ट ऑफिस जागेठी गांव, थाना काकरखेड़ा, जनपद मेरठ (उत्तर प्रदेश) का शव शिवपुरी क्षेत्र के समीप गंगा नदी से बरामद किया गया*।

एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त भी कर ली गई है।

वहीं, घटना में डूबी दूसरी व्यक्ति ऋतु पत्नी वांशिक माहेश्वरी (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी मेरठ की तलाश अभी भी जारी है। एसडीआरएफ टीम द्वारा गंगा नदी के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में स्कूबा डाइवर्स, राफ्ट टीम एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की जा रही है।

ALSO READ:  UK : हिन्दी दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम

एसडीआरएफ द्वारा परिजनों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को निरंतर जारी रखा गया है तथा शेष लापता महिला की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English