UK :SDRF ने पशुलोक बैराज से बरामद किया आयुष थापा (17) का शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एसडीआरएफ सर्च अभियान गंगा नदी में पूर्व में डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा आज भी व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। टीम द्वारा घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक गहन सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।

सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को पशुलोक बैराज क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। टीम द्वारा शव को बैराज से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश चन्द्रेश्वर नगर में 40वाँ विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

दिनांक 24 मई को त्रिवेणी घाट स्थित नाव घाट पर देहरादून से आए चार मित्र स्नान कर रहे थे। इसी दौरान *आयुष थापा (17 वर्ष), निवासी कनॉट प्लेस, देहरादून* अपना चश्मा पकड़ने के लिए आगे बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से नदी में डूब गया था। आज एसडीआरएफ टीम द्वारा उसका शव पशुलोक बैराज क्षेत्र से बरामद किया गया। शव की पहचान परिजनों द्वारा कर ली गई है।एसडीआरएफ टीम द्वारा अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्च अभियान लगातार जारी है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : नव मधुबन आश्रम में  राधा रानी का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया

एसडीआरएफ द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि गंगा नदी एवं अन्य जल स्रोतों के समीप अत्यधिक सावधानी बरतें तथा केवल सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें। नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, क्योंकि किसी भी प्रकार की असावधानी गंभीर एवं दुखद दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English