UK :अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चोरी पर ऋषिकेश के संत समाज करे महापंचायत – जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS
- अयोध्या मन्दिर में चोरी की घटनाएँ हमें विचलित करती हैं : संत केशवस्वरूप ब्रह्मचारी
- जल्द ही हम सभी संतों के साथ इस पर आगे की रणनीति तय करेंगे :संत केशवस्वरूप ब्रह्मचारी
- जयेंद्र रमोला ने अयोध्या में हुई करोड़ों की चोरी पर संत समाज को पहल करने का आग्रह किया
ऋषिकेश : गुरूवार को यानी दिनांक 25/6/26 को कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में हुऐ करोड़ों की चोरी पर सनातन के ध्वजवाहक संत समाज से मुलाकात कर महापंचायत बुलाने का किया आग्रह । जयेन्द्र रमोला सांय मायाकुंड स्थित शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थानम् दंडीबाडा आश्रम मायाकुंड में पहुंचकर संत केशव स्वरूप ब्रह्मचारी व अन्य संत गणों से मिले और उनसे अयोध्या में हुई करोड़ों की चोरी पर संत समाज को पहल करने का आग्रह किया. साथ ही इस मामले में धर्मनगरी ऋषिकेश के सभी संतों को एक मंच पर आकर मुखर होने की प्रार्थना की ।
कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि अयोध्या मन्दिर के लिये वर्षों से कार सेवा के रूप में देशवासियों व प्रवासी भारतीयों ने भी आर्थिक रूप में सहयोग करते आ रहे हैं. आज जब मन्दिर का निर्माण पूर्ण हो गया प्राण प्रतिष्ठा हो गई. दर्शन शुरू हो गये. तो वहाँ पर करोड़ों रूपयों की चोरी का मामला सामने आया है. क्योंकि ये सनातन धर्म की आस्था से जुड़ा मामला है और सनातन के ध्वजवाहक संत समाज को इसमें आगे आकर खुलकर मुखर होकर सरकार से सवाल करने चाहिये. ताकि चोरों को पकड़ा जा सके. मन्दिरों में हो रही चोरियों को रोका जा सके । रमोला ने बताया कि जल्द धर्ननगरी के सभी संतों से मुलाकात कर उनसे इस मामले में महापंचायत बुलाने का आग्रह करेंगे. ताकि सरकार की आँखे खुले और मन्दिरों में चोरी करने वालों पर कार्रवाई हो सके और मन्दिरों में चोरी बंद हो सके ।
संत केशवस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि अयोध्या मन्दिर में चोरी की घटनाएँ हमें विचलित करती हैं. जिस मन्दिर के लिये देश के संत समाज ने वर्षों तक इन्तज़ार किया और सभी ने अपनी अपनी हैसियत से दान दिया. आज उसी श्रीराम जी के मन्दिर में भगवान के घर में चोरी का मामला सामने आया है. जो कि सनातन धर्म के लिए सही नहीं है.जल्द ही हम सभी संतों के साथ इस पर आगे की रणनीति तय करेंगे ।बैठक में घनश्याम नौटियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष (गढभूमि लोक संस्कृति संस्था ), ब्रह्मचारी विवेक चेतन, माता पार्वती आश्रम, शिव प्रसाद सेमवाल सचिव (वैदिक ब्राह्मण महासभा), लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, पंडित मनोज तिवारी व पंडित मनी विश्नोई मौजूद रहे ।



